Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूच लिबरेशन आर्मी ने बड़ा हमला किया है। BLA ने ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण में बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर एक साथ हमले किए हैं। पिछले पिछले 10 घंटों से BLA लड़ाकों का कई इलाकों पर नियंत्रण बना हुआ है। BLA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दलबांदिन, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, पसनी, तुरबत, टुम्प, बुलेदा, मैंगोचर, लासबेला, केच और अवारान में दुश्मन के सैन्य, प्रशासनिक और सुरक्षा ढांचों को एक साथ निशाना बनाया गया है। (Baloch Liberation Army Operation Herof)
Also read – Budget 2026 Girl Hostel Scheme: छात्राओं के लिए बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ के हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल
मारे गए 84 पाकिस्तानी जवान
बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन हेरोफ के दौरान, कुल 84 पाकिस्तानी सेना के जवान, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और CTD कर्मियों को मार गिराया गया, दर्जनों घायल हुए और 18 कर्मियों को जिंदा पकड़ लिया गया और जो फिलहाल BLA की हिरासत में हैं। BLA लड़ाकों ने केंद्रीय सैन्य मुख्यालय सहित कई चौकियों पर भी नियंत्रण कर लिया है और इन जगहों पर मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं। BLA लड़ाकों ने कई शहरों में दुश्मन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि बलूच लड़ाकों ने अहम स्थानों पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है। (Baloch Liberation Army Operation Herof)
BLA के लड़ाकों ने सरकारी संपत्तियों पर किया कब्जा
BLA की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ऑपरेशन के दौरान, 30 से अधिक सरकारी संपत्तियों पर नियंत्रण कर लिया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया है। इन संपत्तियों में बैंक, सरकारी कार्यालय और जेल शामिल हैं। इसके अलावा 23 से अधिक दुश्मन वाहनों में आग लगा दी गई है। बयान में कहा गया, “कई शहरों में प्रशासनिक ढांचों पर सीधे दबाव के कारण, दुश्मन की स्थिति कमजोर हो गई है। शहरी इलाकों में, दुश्मन सेना और पुलिस बलों को पीछे हटने लिए मजबूर होना पड़ा है।” यहां दुश्मन सेना का मतलब पाकिस्तानी सेना से है। (Baloch Liberation Army Operation Herof)
Also read – CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस
BLA के सात लड़ाके शहीद हुए
बयान में कहा गया,”ऑपरेशनों के दौरान, BLA के सात लड़ाके शहीद हुए हैं, जिनमें BLA की एलीट यूनिट मजीद ब्रिगेड के 4 फिदायीन भी शामिल हैं, जिन्होंने दुश्मन के कैंप में घुसकर दुश्मन बलों को निशाना बनाया। इन शहीदों के बलिदान से ही दुश्मन के संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण हासिल किया गया है जहां भीषण लड़ाई के बाद स्थिति मजबूत की गई है। इन बलिदानों ने ऑपरेशन की गति और प्रभाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” (Baloch Liberation Army Operation Herof)
ऑपरेशन को मिला आम जनता का समर्थन
बयान में कहा गया कि ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में, बलूच लिबरेशन आर्मी की कई इकाइयां संगठित और समन्वित तरीके से भाग ले रही हैं। “फतेह स्क्वाड, मजीद ब्रिगेड, इंटेलिजेंस विंग ‘जिराब’, और STOS आपसी तालमेल से कई शहरों और इलाकों में आगे बढ़ रहे हैं, और दुश्मन के कई ठिकानों पर एक साथ दबाव बना रहे हैं।” बयान के अनुसार, इसे जनता का समर्थन मिला है और बताया गया है कि ऑपरेशन को जारी रखने में लोगों की एकता एक अहम फैक्टर है। (Baloch Liberation Army Operation Herof)
Also read – Congo Mine Collapse: पूर्वी कांगो में खौफनाक हादसा, कोल्टन खदान ढही; 200 से अधिक की मौत
Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के घातक वार से हिली पाक सेना, 84 जवान ढेर; कई इलाकों पर कब्जा
क्या बोले BLA के प्रवक्ता?
बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा है कि पूरे बलूचिस्तान में BLA के लड़ाकों का मजबूत कंट्रोल बना हुआ है और दुश्मन के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0 जारी है और उम्मीद है कि जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, जमीन पर संख्या बढ़ेगी। (Baloch Liberation Army Operation Herof)
Also read – CG Job Fair: रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री



