Author: Khabar Bharat
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक कंपनी की हठधर्मिता के कारण आज पूरे देश में जहाजों की उड़ान का संकट पैदा हो गया है। यह मोदी सरकार के एक ही कंपनी को एकाधिकार देने की नीति परिणाम है। देश में जब से मोदी सरकार बनी है, मोदी सरकार देश के हर महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निजी उद्योगपतियो के एकाधिकार में सौंप दिया है। प्रतिस्पर्धा में मौजूद तत्कालीन अन्य विमानन कंपनियो की उपेक्षा की गयी है। मोदी सरकार में सरकारी विमान कंपनी इंडियन एयरलाइंस को बेच दिया। 2014 के पहले देश में 5 विमानन कंपनियां काम करती थी,…
बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट ने राज्य की जेलों में बढ़ती भीड़ और कल्याण अधिकारियों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सोमवार को राज्य सरकार और जेल महानिदेशक को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए सीजीपीएससी के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। यह भी कहा गया कि पहले वेलफेयर ऑफिसर और प्रोबेशन ऑफिसर के नाम से दो अलग-अलग पोस्ट थीं। अब दोनों पदों को एक साथ मिलाकर प्रोबेशन…
बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के बदहाल मुक्तिधामों पर सभी जिलों के कलेक्टर से फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट मांगा था। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी गई है। अब कोर्ट ने चीफ सिकरेट्री को अपने आदेश का कंप्लायंस रिपोर्ट की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिलासपुर निगम कमिश्नर को शपथ पत्र में जवाब पेश करने कहा गया है। अगली सुनवाई जनवरी में रखी गई है। राज्य शासन की ओर से कहा गया है कि मुक्तिधामों के रखरखाव के लिए विस्तृत दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें साफ-सफाई, ग्रीन फेंसिंग या कंटीले तार से बाउंड्री, शेड…
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ नहीं रहे। मुंबई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हाल ही में उनका वहां ऑपरेशन हुआ था। मगर वो सक्सेस नही हो पाया। सुभाष धुप्पड़ रायपुर के जाने माने नेता थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के वे बेहद करीबी रहे। उनके अचानक देहावसान की खबर से लोग हतप्रभ रह गए। also read -साइबर ब्लैकमेल का खौफनाक रूप: नाबालिग का वीडियो बनाकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार सुभाष धुप्पड़ रायपुर की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा रहे। उन्होंने लंबे समय तक संगठन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शहर…
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ब्लैकमेल का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जिसमें 19 वर्षीय युवक ने तकनीक और दोस्ती—दोनों का गलत इस्तेमाल करते हुए 16 साल की नाबालिग छात्रा का शोषण किया। आरोपी ने पहले जबरन उसकी निजी वीडियो रिकॉर्ड की, फिर उसे हथियार बनाकर दुष्कर्म किया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने निजी वीडियो को वायरल कर पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना भी दी, जो आज के समय में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खतरनाक स्तर को दर्शाती है। पुलिस के अनुसार, घटना सिर्फ…
Aaj Ka Panchang 9 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है. also read – CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर 09 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार पौष कृष्ण पक्ष पंचमी रात -08:01 उपरांत…
9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट बुध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष राशि आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। also read – CG : भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर
सक्ती। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, आए दिन कई लोगों की दुर्घटना में मौते हो रही है, इसी बीच डभरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। डभरा–साराडीह मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल जारी है, माओवादियों ने यूपी के एक ठेकेदार को अगवा कर मौत के घात उतार दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को अगवा किया था। जब मुंशी को बचाने ठेकेदार पहुंचा, तो उसकी हत्या कर दी गई। ये पूरा मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे नक्सली जानकारी के मुताबिक, मृतक ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रहकर ठेकेदारी का काम…
IND vs SA T20 : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। पांचों मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। आइए बताते हैं कब कहां ये मैच खेले जाएंगे और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं. also read – Breaking : 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, किया सरेंडर पूरा शेड्यूल और टाइमिंग सभी मैच रात 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे: 9 दिसंबर – पहला T20I, बाराबती स्टेडियम, कटक 11 दिसंबर – दूसरा T20I, मुल्लनपुर (नया चंडीगढ़)…
राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लाल आतंक को करारा झटका लगा है, शासन की पुनर्वास नीति के तहत 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने हथियार सहित डीजीपी के सामने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 सेंट्रल कमेटी मेम्बर, 4 डीवीसीएम और अन्य 7 बड़े कैडर के नक्सली शामिल।
IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस रायपुर । केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC-CSE 2024) के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है. ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है. वहीं छत्तीसगढ़ को इस बार 3 नए आईएएस मिले हैं. वहीं यूपीएससी 2024 में 65 वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है. ALSO READ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। also read – शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : मुख्यमंत्री…
शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर – सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से…
तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई, दो की मौके पर मौत आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई सड़क हादसे में एक युवक और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। also read – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज…
कोपरा। गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सर्वसुविधायुक्त नए भवन का राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं अतिथियों ने विधिविधान से भूमिपूजन किया। Also Read – गरियाबंद: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन के भव्य निर्माण कार्य का विधायक रोहित ने किया भूमिपूजन उक्त भवन लगभग 50 लाख रुपए की लागत से भाटापारा वार्ड में बनेगी। पूर्व में कोपरा में ही दो अलग अलग स्थानों पर संचालित था जिसमें प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक…
Aaj Ka Panchang 8 December 2025: आज 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 8 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय… Also Read – अवैध रूप से खापा रहे 400 कट्टा धान को ट्रक सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा उड़ीसा के चांदाहांडी थाने को सुपुर्द Aaj Ka Panchang 08 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार पौष कृष्ण पक्ष…
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। चंद्रमा स्वग्रही सिंह राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु के हो गए हैं। राहु कुंभ में। और शनि मीन के हैं। मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है। व्यापार आपका अच्छा है। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुछ रिसर्च वर्क करेंगे। कुछ ढूंढ निकालेंगे आप। लाल वस्तु पास…
राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान (उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित माओवादियों ने परीक्षा में भाग लिया गरियाबंद : जिला गरियाबंद अंतर्गत आत्मसमर्पित माओवादियों के द्वारा छ0ग0 शासन के पुनर्वास नीतियों के विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस आकर खुशहाल जीवन में सम्मिलित होकर दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को होने वाली उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया, और इसी तरह स्वरोजगार हेतु आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास योजना के…
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध…
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री साय को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसे भी पढ़ें…. also read : तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री साय ने कहा…
नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोगों की मौत, पणजी. गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं. मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई. फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू…
10 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश! बिलासपुर : बिलासपुर के बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला। इसे भी पढ़ें….. Also Read : सिलेंडर ब्लास्ट में 25 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध…
Goa cylinder blast : गोवा के अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में भीषण आगजनी की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वही इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा की थी। सीएम साय ने जताया शोक अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन…
बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक सिलसिला जारी है, जहां बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो निर्दोष युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पहला हादसा भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जिसमें साँवाताल के कोटवार रविदास अपनी मोटरसाइकिल से घर लौटते समय किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर का शिकार हो गए और उनकी तुरंत मौत हो गई। दूसरा हादसा पेंड्रीडीह बाईपास स्थित अमसेना चौक पर दर्ज हुआ, जहां कोलडिपो में काम करने वाला झलफा निवासी शोएब खान घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क सादे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली में एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली के पास हुई है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय…
एक्ट्रेस शमा सिकंदर के क्या ही कहने. अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से ये लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं.सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक एक्टिव नजर आती हैं. कुछ समय पहले शमा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही सी जान ने एंट्री ली है. एक फैन ने शमा की फोटोज पर कॉमेंट कर लिखा- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं. मर मिटने वाली अदाएं हैं आपमें. एक और फैन ने लिखा- लगता नहीं है कि आप एक बेटी की घर की बालकनी में शमा खड़ी होकर कैमरे में पोज दे रही हैं. हालांकि, उनके साथ…
खैरागढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 4 नवंबर 2025 से जारी अभियान के तहत अब तक 99.37% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि जिले के कुल 2,99,810 मतदाताओं में से 2,98,192 गणना प्रपत्र डिजिटल रूप से संकलित हो चुके हैं और केवल 1618 प्रपत्रों का कार्य शेष है। जिले में 383 मतदान केंद्र स्थापित हैं और बीएलओ की टीम घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म वितरण का कार्य तेज़ी से कर रही है। पहले यह अभियान 4 नवंबर से 4…
CG में अब भी खप रही दूसरे राज्यों की शराब; पुलिस ने लाखों की अवैध शराब की जब्त बसंतपुर। थाना क्षेत्र की बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार के माध्यम से भारी मात्रा में शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिली और दबोचे गए तस्कर इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली…
सरगुजा। बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग भतीजी से हुए गैंगरेप की घटना से क्षुब्ध होकर पीड़िता महिला द्वारा आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने, मुख्य गवाह रही नाबालिग का तत्काल बयान दर्ज नहीं करने और तीन माह के विलंब से FIR दर्ज करने में सनावल थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे को आईजी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया वहीं विवेचना करने वाले एएसआई रोशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। क्या है मामला..? इस घटना की शुरुआत सितंबर माह से होती है। झारखंड के गढ़वा की एक महिला शादी होकर सनवाल…
DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप, मोहब्बत के फेर में ढाई करोड़ की ठगी रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज शिकायत ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को हिला दिया है। मामले में राज्य पुलिस सेवा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत लेने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध…
Aaj Ka Panchang 7 December 2025: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्तार से ज्ञात होगी। 7 दिसम्बर 2025 दिन- रविवार का पंचांग सूर्योदयः – प्रातः 06:40:00 सूर्यास्तः – सायं 05:08:00 विशेषः – रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए । विक्रम संवतः – 2082 शक संवतः – 1947 आयनः – दक्षिणायन ऋतुः – शरद ऋतु मासः – पौष माह पक्षः – कृष्ण पक्ष तिथिः – तृतीया तिथि 18:25:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि तिथि स्वामीः…
7 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष राशि- आज का दिन फायदेमंद रहेगा आज…
India vs South Africa 3rd ODI Live Score: यशस्वी जायसवाल के शतक और विराट कोहली-रोहित शर्मा की फिफ्टी से भारत ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके उसने सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 39.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत की प्लेइंग-11 यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 रेयान रिकेल्टन, क्विंटन…
बलरामपुर।जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे…
बंजरिया (पूर्वी चंपारण): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सिंघिया सागर-दारोगा टोला मोड़ के पास एक लापरवाह बोलेरो चालक ने एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर में बाइक पर सवार तीन वर्षीया बच्ची प्रीति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक एक माह का दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है। क्या हुआ था? जानकारी के मुताबिक, सुगौली चौक निवासी बीरेंद्र राम अपने…
कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौकाने वाली खबर सामने आई है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। यह सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल द्वारा मरीज को नियमित दवाई के रूप में दिया गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ खुराक लेने के बाद प्रसूता ने सिरप का…
रायपुर – आज दिनांक:_06/12/2025 को छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय समन्वयक संघ बिहान रायपुर द्वारा, वार्षिक आमसभा का एजेंडा वार आयोजन राज्य स्तरीय बैठक रायपुर में बैठक किया गया, आज के बैठक में संघ में विभिन्न समस्या व मांग पर चर्चा कर रणनीति बनाया गया, आज के बैठक में आय व्यय पर चर्चा, संघ में सदस्यता शुल्क पर चर्चा, दस वर्ष पूर्ण कर चुके क्षेत्रीय समन्वयक संघ के राजस्थान के तर्ज पर नियमितीकरण मांग पर चर्चा कर रणनीति कार्ययोजना बनाया गया, संघ में विभिन्न मांग मुद्दा ग्रेड पे लागू करने, पूर्व सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि पर मांग करने हेतु…
रायपुर : राजधानी में बदहाल ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर को स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लोगों को आए दिन होने वाले यातायात जाम से काफी राहत मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण…
बीजापुर। जिले में वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के वास्तविक हकदारों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के तहत अब तक 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र नागरिकों को वापस की जा चुकी है। यह विशेष अभियान अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित मेगा शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल डीईएएफ योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसका उद्देश्य पिछले…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीडि़तों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आज एक परेशान किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेत डाला। जिसके बाद उसे घायल हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दरअसल, घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया…
राजनांदगांव। कार के माध्यम से भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब को मध्य प्रदेश से जिले में लाने की कोशिश कर रहे दो स्तरों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब को जप्त किया। बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाते हुए आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।…
नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों का ब्रेकअप होने पर इसे रेप का मामला नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि रिश्ता खराब होने या ब्रेकअप के बाद पुराने संबंधों को अपराध में बदलना कानून का दुरुपयोग है। यह फैसला उन मामलों पर सीधी मार है जहां बदले की भावना से झूठे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की बेंच ने यह टिप्पणी औरंगाबाद के एक वकील के खिलाफ दर्ज रेप केस को खारिज करते हुए…
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक जनवरी से लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर सरकार और PHQ दोनों स्तरों पर मंथन जारी है।। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और पुराने पुलिस मुख्यालय को पुलिस आयुक्त कार्यालय बनाया जाएगा। ADG/IG रैंक के अधिकारी को कमिश्नर का दायित्व दिया जाएगा और व्यवस्था के लिए 62 अफसर-कर्मियों का नया सेटअप होगा। बता दें कि, कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, इसके लागू होने से बढ़ते अपराध पर अंकुश और तेज…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्र जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी मिलकर 75 प्रतिशत सब्सिडी वाले आकर्षक टूर पैकेज शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को और व्यापक स्तर पर दुनिया के सामने लाना है। योजना के तहत रायपुर से चार प्रमुख पैकेज संचालित होंगे। रायपुर सिटी टूर, रायपुर धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट। इनमें एयर-कंडीशन्ड वाहन, हिंदी–अंग्रेज़ी गाइड, भोजन, पानी, स्नैक्स और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। बच्चों को 85% और वयस्कों को 75% तक की…
अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दोस्तों से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के शिकारी रोड निवासी परम तिवारी नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच के लिए मौके…
Big offer from LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम LIC ने दो नई योजनाएं Protection Plus और Bima Kavach लॉन्च की हैं, जिनमें बीमा के साथ बचत व सुरक्षा दोनों की सुविधा मिलती है, खास बात यह है कि Bima Kavach में पॉलिसीधारक को न्यूनतम 2 करोड़ रुपये तक सम एश्योर्ड दिया जाएगा। LIC की बड़ी पेशकश Protection Plus एक यूनिट-लिंक्ड योजना है जिसमें 18 से 65 वर्ष तक के लोग 10 से 25 साल की अवधि तक निवेश कर सकते हैं, प्रीमियम अवधि 5, 7, 10 या 15 वर्ष तय की जा सकती है, फंड चुनने की आजादी के साथ 5 साल बाद आंशिक…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..