गरियाबंद जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा आमजनों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी,

       जिलेवासी विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित

गरियाबंद। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने एवं छूटे हुए हितग्राहियों को केन्द्र शासन की योजनाओं से जोडऩे के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज संकल्प यात्रा की प्रचार-प्रसार मोबाईल वैन गरियाबंद जिले के विकासखंड के ग्राम खैरझिटी पहुंची। कार्यक्रम में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा उत्साह से स्वागत किया गया। मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद कर प्रतिक्रिया जानी गई।  वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई। इस दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, सोमप्रकाश साहू, छत्तर सिंह ठाकुर, श्रीमती सुखबती टांडे, अमजद जाफरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा, रूप कुमार ध्रुव अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा, श्रीमती विशाखा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page