विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक रोहित साहू ने विभिन्न विभागीय स्टालों का किया निरिक्षण

विधायक ने अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारियों को किया निर्देशित

फिंगेश्वर/छुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू छुरा ब्लॉक के ग्राम सोरिदखुर्द व फिंगेश्वर ब्लॉक के सरकड़ा तथा बोरिद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ वे सभी भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में मोदी जी के गारंटी रथ पर लगे एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव सुना। उन्होंने सभी गांवों के शिविर में सभी विभागीय स्टालों का निरिक्षण कर अधिकारियों से त्वरित निराकरण करने तथा अधिकाधिक योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव सुना और विकसित भारत के संकल्प हेतु शपथ लिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसेवा के प्रति समर्पित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर रहा है। ग्रामीण स्तर से लेकर उच्च स्तर तक हर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर प्यारेलाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष छुरा पीलूराम यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेशवरी मांझी, भाजयुमो नेता राजू साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यदु, सोमप्रकाश साहू, रामाधार साहू, विजय कंडरा, ओमप्रकाश साहू, मोती निषाद, गजेंद्र निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर जगदीश यादव, पूर्व जनपद सदस्य सोमन यदु, पुष्पलता सिन्हा जनपद सदस्य,जगराम नंदे, तुकाराम सिन्हा, श्रीराम सिन्हा, रामभरोशा साहू, ललित सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page