
गरियाबंद कर्नाटक की जीत पर झूमे कांग्रेसी जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
- गरियाबंदछत्तीसगढ़राजनीति
- May 14, 2023
- 418
गरियाबंद। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर अमलीपदर बाजार चौक पर कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया। शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि किसी राज्य के चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर श्री ढेवर के कार्यालय से तिरंगा चौक तक पैदल गए हों और जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की. आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई. बजरंग दल को बैन करने वाले बयान को बजरंगबली से जोड़ा गया.
जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम,सर्वधर्म सम्भाव के विचार के भाईचारे साथ.. श्रीमती ललिता यादव
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार और स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गॆस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं।इस मौके पर विशेष रूप से ये रहे उपस्थित-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव जी सेवन पुजारी जिला उपाध्यक्ष , भोज नेताम , जीवन लाल यादव ,अनिरुद्ध पटेल राजकुमार परमिला सिन्हा धनमती यादव प्रेम यादव सतीश यादव आशीष वाघे तरुण यादव राहुल यादव हेमराज यादव अनु मिश्रा गोवर्धन ताम्रकार यशराज पटेल बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे