- गरियाबंद
- No Comment
Gariaband : कांग्रेस भवन मे पंडित जावहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया

गरियाबंद : आज 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर गरियाबंद के कांग्रेस भवन में भारत निर्माता स्व. श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को स्मरण करते हुए आज उनका जन्मदिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के नेतृत्व मनाया गया!
वही इस कार्यक्रम के लिए राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के उनके किए गए कार्यो को भी याद किया गया और उनके जीवन के बारे में बताया गया कि किस तरह से वे राजनीति में आए
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। पंद्रह साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया जहाँ से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। यहाँ तक कि छात्र जीवन के दौरान भी वे विदेशी हुकूमत के अधीन देशों के स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। उन्होंने आयरलैंड में हुए सिनफेन आंदोलन में गहरी रुचि ली थी। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ा।
1912 में उन्होंने एक प्रतिनिधि के रूप में बांकीपुर सम्मेलन में भाग लिया एवं 1919 में इलाहाबाद के होम रूल लीग के सचिव बने। 1916 में वे महात्मा गांधी से पहली बार मिले जिनसे वे काफी प्रेरित हुए। वही आपको बता दें कि गरियाबंद कांग्रेस भवन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गरियाबंद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र देवांगन विधायक प्रतिनिधि ओम राठौर कृष्ण कुमार शर्मा हरीश ठक्कर सेवा गुप्ता रमेश मेश्राम हफीज खान गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष ,प्रेम सोनवानी शहर अध्यक्ष अमित मिरि, श्यामाचरण साहू, हरमेश चावला, अवधराम यादव घनश्याम ओगारे, अमीरित पटेल ,दिलीप सिन्हा