
संजय एक्का होंगे आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के प्राचार्य
- गरियाबंदछत्तीसगढ़शिक्षा
- September 29, 2022
- 757
राजिम : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण एवं गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने संचालित किए जा रहे रामविशाल पांडे शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्टअंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलर में कार्यरत अंग्रेजी के व्याख्याता सजंय कुमार एक्का को प्राचार्य नियुक्त किया है।सजंय एक्का गरियाबंद जिले के गिने चुने उच्च योग्यताधारी शिक्षकों में से एक हैं। संजय एक्का राजनीति शास्त्र एवं अंग्रेजी साहित्य विषय मे स्नातकोत्तर, बीएड, एम एड के अलावा अंग्रेजी में स्पेशल कोर्स किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार एवं सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। शासन द्वारा उच्च योग्यता धारी व्याख्याता को प्राचार्य नियुक्त किया है जिसका बेहतरीन परिणाम छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज राजिम अंचल के बच्चों को निश्चित मिलेगा। वे अत्यंत ही आकर्षक एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। सजंय एक्का गीत,संगीत कला के क्षेत्र में भी पारंगत हैं । उनके कई म्यूजिक एलबम यूट्यूब पर देख जा सकते है। उनके आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम राजिम की प्रशासनिक कमान संभालने से विद्यालय प्रशासन एवं अनुशासन में उल्लेखनीय कसावट आने की उम्मीद की जा रही है।
सजंय एक्का के प्राचार्य बनने पर अनुसूचित जाति,जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स)जिला गरियाबंद ने अनुसूचित जनजाति के व्याख्यता को प्राचार्य बनाने पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रति हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किए। बधाई देने वालो में अजाक्स के जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी, जिला सचिव लोकेश्वर सोनवानी,जिला कोषाध्यक्ष मुनेश्वर ध्रुव ब्लाक अध्यक्ष गण कमलेज़ बघेल, जितेंद्र सोनवानी, रोहित नेताम, यशवंत बघेल, लेखनारारण बंजारे प्राचार्य गण एम आर रात्रे,कुमान सिंह ध्रुव,एस एस कंवर,डायमंड सिंह नाग,के एल कंवर,पितम्बर ध्रुव ,चोवाराम बंजारे,मयाराम जांगड़े,चम्पूलाल घोघरे,रामचरण दिवान,जागेश्वर कंवर,बिसेललाल कुंजाम,भानुप्रताप ध्रुव,डगेश्वर ध्रुव,टीकूराम ध्रुव,कोमलनारायन कंवर,नुमेश कुमार कंवर,कृपाराम बघेल,हरीश टांडे,तेजकुमार मांडले,जागेश्वर गायकवाड़, गणेषु खुटे,जीतू खुटे,नोहर मल्होत्रा, लेखचन्द मल्होत्रा, भुनेश्वरी कंवर,लता ध्रुव,पार्वती ध्रुव,कौशिल्या ध्रुव के अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कमल पांडे,शिक्षक तीरथ साहू, नोहर साहू, संजय साहू, धरम सिंह ध्रुव, पंचराम दीवान, सुरेखा सेन श्वेता साहू, अनिमेष साहू, रामप्रसाद दीवान, उत्तरा साहू, लक्ष्मी नारायण कुलदीप मीना निषाद सहित सभी शिक्षकों ने हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।